Wednesday, September 16, 2009

पावन लक्ष्य !

झलके भारत माँ की भक्ति,
संघ तंत्र के मूल मन्त्र में !
छलके टप-टप प्रेम धरा का ,
जन-जन के हृदय अनंतर में !!
अहो भाग्य मिल गयी डगर ,
भटक चुके इन कदमों को !
पावन लक्ष्य पुनीत साध्य,
दे तृप्ति व्याकुल नयनों को !!
परम वैभव की भव्य उत्कंठा,
कोटि-कोटि कंठ आज गुंजाते हैं !
इस भग्न-विखण्डित राष्ट्र-देव को,
पुनः जोड़ने का प्राण उठाते हैं !!
एक पुंज से ज्योतित जगमग ,
तमस छिपा गहंतर में !
छलके टप-टप प्रेम धरा का ,
जन-जन के हृदय अनंतर में !!

3 comments:

  1. बहुत ही सुंदर मन के भाव सुंदर कविता के माध्यम से

    ReplyDelete
  2. संघ शताब्दी वर्ष की प्रेरणा दायक कविता है जो हमारे मन को मजबूत बनाती हैं जिससे परम वैभव को प्राप्त कर सकें

    ReplyDelete
  3. उत्तम उत्तम उत्तम भाई - सुंदर सुंदर सुंदर भाई

    ReplyDelete